shishu-mandir

अल्मोड़ा पुलिस पर मारपीट का आरोप : व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पवार ने दोषी पुलिसकर्मियों पर की कार्यवाही की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। देर सांय एक विवाद के बाद पुलिस​ कर्मियों पर एक व्यापारी से मारपीट का आरोप लगा है। व्यापार मंडल महासचिव मनो​ज सिंह पवार ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।


यहां थाना बाजार में करण सिंह बिष्ट की सब्जी की दुकान है। यहां पर दुकानदार का कुछ पुलिस कर्मियों से विवाद हुआ। आरोप है कि पुलिस​कर्मी उसे थाने ले गये। उक्त व्यापारी उस समय नशे में था।

manoj panwar

नगर व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पवार ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने करण सिंह बिष्ट को बुरी तरह पीटा। पवार ने कहा कि व्यापारी नशे में था तो पुलिस को इस सबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विधि​सम्मत कार्यवाही करनी चाहिये थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया और चालान करने के बाद ही उसे छोड़ा।

व्यापारी नेता मनोज सिंह पवार ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। श्री पवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएस मीणा से फोन पर वार्ता कर उन्हे अपनी चिंताओं से अवगत कराया। एसएसपी ने सोमवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिये बुलाया है।


नगर व्यापार मंडल महा​सचिव ने इस मामले में दोषी पुलिस ​कर्मियों पर शीघ्र कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होने कहा कि सोमवार को यदि वार्ता का कोई नतीजा नही निकलता है तो वह पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाने के लिये आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होगें।

प्रिय पाठको….
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें
Click here to Like our Facebook Page
इसके अलावा आप उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..