shishu-mandir

Almora- जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने उठाई कई समस्याएं, पालिकाध्यक्ष ने मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासन

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 08 मार्च 2021
न्यू कॉलानी, धारानौला (Almora)
में वार्ड की समस्याओं के निवारण हेतु जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश जोशी एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

new-modern
gyan-vigyan

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पैदल मार्गों, स्ट्रीट लाईट व कूड़ेदानों की दिक्कतों से अवगत कराया। जिस पर Almora पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

यह भी पढ़े….

Almora पर्यावरण संस्थान द्वारा ऐसे मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बेतहाशा बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से मध्यमवर्गीय व निर्धन वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान सरकार में युवाओं के लिए रोजगार तक नहीं है। आज देश का युवा शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी घर में बेरोजगार बैठा है। उन्होंने कहा कि मनमाने कानूनों को लाकर भाजपा सरकार जनता को परेशान करने का कार्य कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण इसका उदाहरण है।

यह भी पढ़े….

अल्मोड़ा में कोरोना (corona in almora) ने फिर दी दस्तक, 1 नया पॉजिटिव

तिवारी ने कहा कि देश का किसान काले कृषि कानूनों के विरोध में विगत 3 माह से अधिक समय से आन्दोलनरत है ? लेकिन सरकार किसानों की भी कोई सुध नहीं ले रही है।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि आज बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है और निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांंग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।

प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल ने कहा कि कांंग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता में आकर गरीबों एवं मध्यमवर्गीय जनता के बारे में सोचती है। कहा कि कांंग्रेस की पिछली सरकारों में युवाओं के लिए भी भरपूर रोजगार के अवसरों की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम का संचालन महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. मनोज जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश रावत, बीके भट्ट, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन साह, बलवन्त सिंह बिष्ट, रणन्जय बोरा, रोहन कुमार, सुरेन्द्र मनराल, आनन्द सिंह कार्की, रमेश कुमार, हरीश सिंह सांगुड़ी, कुन्दन सिंह, नवीन कार्की, दीप कार्की, तनुजा बोरा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/