shishu-mandir

Almora breaking— कलक्ट्रेट में विरोध को पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी समेत कई लोग गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

Almora breaking: palikadhyksh pc joshi, pc tiwari samet kai log giraphtar

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 07 जनवरी 2021
अल्मोड़ा (Almora) कलक्ट्रेट परिसर में धरने का पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार व उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

new-modern
gyan-vigyan

द्वाराहाट में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ कांग्रेस (Congress) ने खोला मोर्चा, पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने की अगुवाई

दरअसल, सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओं संघर्ष समिति की ओर से आज यानि 7 जनवरी को कलक्ट्रेट में चल रहे निर्माण व संरक्षण कार्य के लिए धरने का ऐलान किया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत कई लोग दिन में करीब 12 बजे धरने को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के प्रांगण में पहुंचे।

Almora- बुधवार को कोरोना के 9 नए केस (new cases of Corona)

वहां मौजूद उपजिलाधिकारी से काफी देर तक समिति के लोगों से वार्ता हुई। लेकिन सभी लोग धरना देने को लेकर अड़े रहे। जिस पर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीटू के जिलाध्यक्ष दिनेश पांडे, आनन्दी वर्मा, गोपाल राम, राजू गिरी, हीरा देवी, राधा नेगी, वंदना कोहली, किरन आर्या, समेत कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धरने को लेकर कलक्ट्रेट में भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है। इधर पालिकाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में नारेबाजी शुरू कर दी है प्रशासन का पुतला दहन किया जा रहा है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/