shishu-mandir

अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का दावा प्रदेश में दो तिहाई निकाय जीतेगी भाजपा

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

कहा भाजपा सरकार में बजट से भरपूर रहे सभी निकाय

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा-: अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दो तिहाई से अधिक निकाय जीतने जा रही है| उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई सभी निकाय बजट के मामले में परिपूर्ण रहे| कहीं बजट की दिक्कत नहीं आई और सरकार की विकास की प्रतिबद्धता के चलते जनता का अपार समर्थन मिल रहा है|


भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक तरफा माहौल है समस्त निगमों के साथ अधिकतर नगर पालिका ओर नगर पंचायत की अध्यक्ष की सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है और अल्मोड़ा में भी इस बार भारतीय जनता पार्टी इतिहास बना रही है और अल्मोड़ा में पहली बार निर्वाचित अध्यक्ष बनने जा रहा है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका में जो नए इलाके जोड़े गए है उनको आगामी 10 वर्षो तक किसी प्रकार का टैक्स नही लिया जाएगा,सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया , इस दौरान रघुनाथ सिंह चौहान,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लटवाल, गोविंद पिलखवाल, ललित लटवाल, रवि रौतेला,कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, रमेश बहुगुणा, मोहन राम, संजय साह, विनीत बिष्ट, राहुल बोहरा,धर्मेंद्र बिष्ट, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो गोपाल नयाल, प्रो हरीश जोशी, प्रो विजय पांडे, अभय साह, रोहित साह, चंदन गैड़ा, अमित साह , मनोज जोशी, आदि लोग उपस्थित रहे|

saraswati-bal-vidya-niketan