Almora- कोसी मटेला पंप हाउस में भी कम नहीं है लापरवाही अनढकी नालियों में दिख रही है बिजली की केबल

Almora- There is no less negligence in Kosi Matela Pump House अल्मोड़ा, 1जुलाई को जलसंस्थान के मटेला almora स्थित‌ पंप हाउस में बिजली के ट्रांसफार्मर्स…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora- There is no less negligence in Kosi Matela Pump House

अल्मोड़ा, 1जुलाई को जलसंस्थान के मटेला almora स्थित‌ पंप हाउस में बिजली के ट्रांसफार्मर्स में आग लग गई थी, मरम्मत काम तो हुआ पर लापरवाही इस कदर दिख रही है कि कभी भी कोई बड़ी घटना सामने आ सकती है।

Almora


चमोली में करंट से 17 लोगों की मौत के बाद जब अल्मोड़ा के मटेला पंप हाउस का जायजा लिया तो यहां भी लापरवाह रवैया नजर आया।बिजली के केबल अनढ़की नालियों में पड़े हैं।
नाली में केबल के साथ पानी भी रुका हुआ है, जिससे पंप हाउस को नुकसान तो होगा ही वहां कार्यरत कार्मिकों और समीप ही रहने वाले लोगों को भी खतरा हो सकता है। मटेला के ग्रामीण भी इस लापरवाही पर चिंतित दिख रहे हैं। हालांकि वहां ड्यूटी दे रहे एक कार्मिक का कहना था कि काम अभी जारी है लगातार बारिश होने से कुछ बिलंब हुआ है जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।

Almora
Almora- कोसी मटेला पंप हाउस में भी कम नहीं है लापरवाही अनढकी नालियों में दिख रही है बिजली की केबल