अल्मोड़ा, 27 अप्रैल 2025
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कल यानि 26 अप्रैल को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल जिला अस्पताल बल्कि महिला अस्पताल का भी गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना
मुख्य विकास अधिकारी ने औषधि वितरण कक्ष (डिस्पेंसरी) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औषधियों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और स्टॉक रजिस्टर का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि मरीजों को समय पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध हों और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तत्परता से कार्य करना होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से नियमित रूप से अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा करने को भी कहा ताकि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर सुविधा का अनुभव हो।