shishu-mandir

अल्मोड़ा नगरपालिका चुनाव : 2 बजे तक 30.54 प्रतिशत मतदान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा नगरपालिका चुनाव : 2 बजे तक 30.54 प्रतिशत मतदान

दिन में 2 बजे 34.51 प्रतिशत पहुचा अल्मोड़ा जिले का मतदान

अल्मोड़ा। समय के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। अल्मोड़ा जिले में मतदान प्रतिशत 30.54 प्रतिशत पहुंच गया है। दिन में 2 बजे तक अल्मोड़ा नगर पालिका चुनाव में 7408 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 3933 पुरूषों तथा 3475 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग दो बजे तक कर लिया था।
रानीखेत में नगर पालिका चिनियानौला के चुनाव में मतदान 56.75 प्रतिशत पहुच गया है। दिन में 2 बजे तक 1067 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 501 पुरूषों तथा 566 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग दो बजे तक कर लिया था।
नगर पंचायत भिक्यासैन के चुनाव में दो बजे तक मतदान 43.03 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। दो बजे तक 1039 लोगों ने अपने वोट डाले। 649 पुरूषों तथा 590 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग दो बजे तक ही कर लिया था। नगर पंचायत द्धाराहाट में दो बजे तक 46.75 प्रतिशत लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 571 पुरूष तथा 572 महिलाये दो बजे तक अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। यहा दो बजे तक 1143 लोग वोट डाल चुके थे। जिले की बात करे तो मतदान प्रतिशत दो बजे तक 34.51 प्रतिशत पहुंच गया था। 10857 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।