अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी बोले-प्रदेश सरकार के 4 साल बेमिसाल नहीं, बेहाल

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने तीखा निशाना साधा है। अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि धामी…

Almora MLA Manoj Tiwari said - 4 years of state government is not unmatched, it is miserable

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने तीखा निशाना साधा है। अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल नहीं, बल्कि पूरी तरह बेहाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल झूठे आंकड़ों और भ्रामक प्रचार के जरिए वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। सरकारी कार्यक्रमों में आम जनता के बजाय केवल भाजपा पदाधिकारी और अधिकारी ही हिस्सा ले रहे हैं और सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग हो रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आज यानि शुक्रवार, 27 मार्च को चौघानपाटा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हर मोर्चे पर राज्य सरकार विफल रही है।


विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि 2017 से अब तक के 9 सालों में भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल केवल ‘रेफरल सेंटर’ बनकर रह गए हैं।


एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामले में उत्तराखंड शीर्ष पर है। बच्चों और महिलाओं की गुमशुदगी के सबसे अधिक मामले दर्ज हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि वह वीआईपी कौन था, इसका जवाब आज तक नहीं मिला। सल्ट, चंपावत, हरिद्वार और नैनीताल में हुई दुष्कर्म की घटनाओं से देवभूमि शर्मसार हुई है।


विधायक तिवारी ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से शहर और गांव दोनों त्रस्त हैं। कृषि और पशुपालन चौपट हो गया है, जिससे आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सरकार के पास इस संघर्ष को रोकने की कोई ठोस नीति नहीं है, जिसके कारण गांवों से पलायन तेज हुआ है।
रसोई गैस के संकट पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कि उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में में रसोई और कार्मशियल गैस सिलिंडर की भारी कमी हो गई है। जहां एक ओर गैस की भारी किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है वही दूसरी तरफ गैस की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है।

प्रेस वार्ता में उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी,पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,दीपक कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।