मिनी जू अल्मोड़ा हुआ डिजिटाइज, अब क्यूआर कोड से मिलेगा टिकट

भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार की डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के निर्देशों के क्रम में ,सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा अंतर्गत स्थित मिनी जू…

Screenshot 2026 05 14 14 49 01 98 7352322957d4404136654ef4adb64504


भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार की डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के निर्देशों के क्रम में ,सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा अंतर्गत स्थित मिनी जू अल्मोड़ा को डिजिटाइज कर लिया गया है।

25
26


अब पर्यटक QR Code को स्कैन कर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकेंगे । बहुत जल्द POS मशीन भी स्थापति कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि अल्मोड़ा मिनी जू व रेस्क्यू सेंटर का नया मास्टर प्लान अप्रूवल के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) को भेजा गया है जिसमें मिनी जू को आधुनिक बनाने एवं विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवो को डिस्पले में रखने हेतु प्रस्तावित किया गया है।


डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि वर्तमान में मिनी जू में डिस्पले में 5 तेंदुए, 50 चीतल, 24 सांभर, 01 सफेद बंदर, 2 उल्लू हैं l


उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2025- 26 में लगभग 35,051 पर्यटको द्वारा एवं अप्रैल 2026 में 2,980 पर्यटको द्वारा मिनी जू अल्मोड़ा का भ्रमण किया गया ।


मालूम हो कि मिनी जू अल्मोड़ा में पर्यटक हेतु ऑनलाइन भुगतान सुविधा को बढ़ावा देने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी , सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा प्रदीप धौलाखंडी काफी समय से प्रयासरत थे।

उन्होंने बताया कि मिनी जू अल्मोड़ा में अब बीते रोज 13 मई से QR code ,सुविधा की शुरुआत कर दी गई है।