अल्मोड़ा में मनाया गया महिला किसान दिवस, महिलाओं को दी उन्नत खेती की जानकारी

अल्मोड़ा:- कृषि विभाग की ओर से सोमवार को विकासभवन में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया| जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने कार्यक्म का…

IMG 20181015 203407

अल्मोड़ा:- कृषि विभाग की ओर से सोमवार को विकासभवन में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया| जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने कार्यक्म का उद्घाटन किया| उन्होंने कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की और रेखीय विभागों की मदद से काश्तकारों तक कृषि विभाग की योजनाएं पहुंचाने को कहा| कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित कई स्वयं सहायता समूहों ने अपने स्टाल लगाए थे| मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं के ऊपर कृषि की बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए उनकी भूमिका को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| पशुपालन विभाग के डा. आरए दीक्षित, दुग्घ संघ के डा. एलएम जोशी , अरुण नगरकोटी सहित अनेक लोग मौजूद रहे| विकास भलन सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन इस मौके पर किया गया|

IMG 20181015 203327

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25