shishu-mandir

अल्मोड़ा महोत्सव पर शुऱु हुआ बयान वार भाजपा नेता विनीत बिष्ट का आरोप : विकास की सोच नही रखती कांग्रेस

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा महोत्सव शुरु होने से पहले ही विरोध की राजनीति का भेंट चढ़ने की ओर अग्रसर है| राजनैतिक बयानों के बीच भाजपा नेता विनीत बिष्ट ने इस महोत्सव का विरोध कर रहे कांग्रेस के पदाधिकारियों ओर नेताओ को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी है|
जारी बयान में उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद हो रहे ऐतिहासिक महोत्सव का सारे शहर वासियों ने स्वागत करना चाहिए लेकिन कांग्रेस द्वारा इनका विरोध इनकी बौखलाहट दिखाता है , पूर्व में साशन और निकाय में काबिज होने के बाद भी इस प्रकार का आयोजन नहीं हो पाया और आज जब आयोजन का प्रयास हो रहा है तो आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं|
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक पर आरोप लगाने वालों को भी यह जानना होगा कि जन्माष्टमी का सफल आयोजन में अपना सहयोग देने वाले विधायक रघुनाथ सिंह चौहान अल्मोड़ा महोत्सव के आ़योजन के लिए सभी को साथ लेकर चल रहे हैं| देश के जाने माने कलाकार इस महोत्सव में अपनी कला का परिचय कराएंगे|