shishu-mandir

Almora- सर्वदलीय महिला संस्था की होली में खलल, महिलाओं ने लगाया सत्ता पक्ष की शह पर व्यवधान डालने का आरोप

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 18 मार्च 2021

new-modern
gyan-vigyan

Almora- नन्दा देवी परिसर में सर्वदलीय महिला संस्था की होली पुलिस के खलल के चलते प्रभावित रही। कार्यक्रमानुसार सर्वदलीय महिला संस्था की होली पुलिस की खलल के चलते प्रभावित र​ही। महिलाओं का आरोप है कि राजनीतिक दबाब के चलते पुलिस ने उनकी होली नहीं होने दी।

सर्वदलीय महिला संस्था ने सवाल उठाते हुए कहा कि आगामी होली की चतुर्दशी के दिन जनपद के सभी शिव मंदिरों में ग्राम एवं नगर क्षेत्रों से होली की टोलियां एकत्रित होती है और होली का आयोजन किया जाता है तो क्या यह भी आचार संहिता का हवाला देकर रुकवा दिया जायेगा।

Almora— बेस अस्पताल कॉलोनी में स्वास्थ्यकर्मी ने आधी रात काटा हंगामा

सर्वदलीय महिला संस्था ने आरोप लगाया है कि मंदिर के अंदर होली गायन को पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने रुकवा दिया। महिलाओं ने इस कद को निंदनीय बताया। महिलाओं का आरोप है कि तो जिला प्रशासन ​की टीम ने इस आयोजन को यह कहकर स्थगित करवा दिया गया कि पूरे जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और इस कारण से सार्वजनिक स्थान पर यह कार्यक्रम नही हो सकता।

यह भी पढ़े..

Almora Breaking- फिर लौटा कोरोना (corona), अल्मोड़ा में 8 पॉजिटिव केस, 7 स्थानीय

Almora- एसएसजे में आनलाइन कार्यशाला जारी, वक्ताओं ने कई विषयों पर दिए व्याख्यान


महिला संस्था की अध्यक्ष मीना भैसौड़ा ने जिला प्रशासन से पूछा कि आगामी दिनों में इसी नन्दा देवी परिसर में और भी होलियां एवं विभिन्न आयोजन होने है तो क्या इन्हें भी जिला प्रशासन द्वारा रोका जायेगा उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यह कदम कुछ सत्ताधारी दल की शह पर सर्वदलीय महिला संस्था के आयोजन को रोकने का प्रयास तो नहीं था।


सर्वदलीय महिला संस्था की महिलाओं ने इसे परंपरागत आयोजन एवं श्रद्वा को रोककर महिलाओं का अपमान ही नहीं परंपरागत पर्वों का भी अपमान करार दिया।

यह भी पढ़े..

Almora- सतीश को मिला अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

Almora- ‘फटी ​जींस’ बयान पर घिरे सीएम तीरथ, महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला


नंदादेवी में इस मौके पर सर्वदलीय महिला संस्था की गीता मेहरा, विद्या बिष्ट, किरन साह, लक्की वर्मा, सोनिया कर्नाटक, बिमला बोरा, गीता आर्या, सुधा पंत, भगवती बिष्ट, हेमा सुप्याल, शीला, प्रेमा बिष्ट, मोहनी कनवाल आदि महिलायें मौजूद रही।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/