Almora- महिला कांग्रेस को करेंगे मजबूत- बोली जिलाध्यक्ष लता तिवारी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 28 जनवरी 2021

new-modern

अल्मोड़ा Almora। महिला कांग्रेस की यहां आयोजित एक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में बूथ लेवल तक संगठन बनाने की बात कही गई।

Almora- साढ़े तीन लाख की चरस के साथ दो धरे, एक भाग निकला

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अवरुद्ध विकास से जनता त्रस्त हो चुकी है और महिलायें इस सरकार की नीतियों से आजिज आकर कांग्रेस से जुड़ रही है। कहा कि शीध्र ही महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियां घर-घर तक जाकर लोगों से सम्पर्क करेगी तथा उन्हें कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेगी।


बैठक में बताया गया कि महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। बैठक में ज्योति बिष्ट और पुष्पा देवी ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Almora- उक्रांद (UKD) कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पूनम आर्या, पुष्पा देवी, आरजू, जेबुलनिशा अन्सारी, सरिता टम्टा, जानकी, पुष्पा पाण्डेय, हेमा पाण्डेय, पार्वती भण्डारी, तारा तिवारी, हेमा, पारू उप्रेती, गोपा नयाल, राधा तिवारी, प्रीति बिष्ट, आनन्दी पाण्डेय, ज्योति बिष्ट, पूरन सिंह रौतेला, राजीव कर्नाटक आदि मौजूद रही।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/