Almora- कुंजवाल ने ली बूथ कमेटी की बैठक, सरकार पर साधा निशाना

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 11 फरवरी 2021

holy-ange-school

Almora पोखरी बूथ में आयोजित एक बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक सरकार पर जमकर बरसे। उनको कहा कि विगत 4 वर्षों से राज्य सरकार लोगों को छलने का काम कर रही है।

ezgif-1-436a9efdef


गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत में निष्क्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए है। और प्रदेश के विकास में उनका यह रवैया उदासीन है।उन्होंनें कहा कि अब चुनाव नजदीक आते प्रदेश सरकार सक्रियता सरकार दिखाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार की कोरी घोषणाओ से जनता तंग आ चुकी है और अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

इसे भी पढ़े………

Almora breaking— खाई में गिरी कार, 4 घायल

Almora- विहान संस्था ने किया डॉ. सुवर्ण रावत को किया सम्मानित


आरोप लगाते हुए कुंजवाल ने कहा कि 4 साल से प्रदेश का विकास ठप्प पड़ा है। कांग्रेस के समय की घोषणाओं को अपना बताकर और उन योजनाओं का लोकार्पण कर जनता को छलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। औरआज जनता भाजपा को जबाव देने के लिए तैयार बैठी है। आज सरयू जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का ठीक से संचालन ना हो पाना ही बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।


ब्लाॅक अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि एक ओर तो सरकार कहती है कि हर विद्यालय को पेयजल से जोड़ा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर जूनियर हाईस्कूल बागापाली में अभी तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है जो सरकार की कथनी और करनी को स्पष्ट करता है।

Almora Breaking- महिला पॉलिटेक्निक के पास मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी


कुंजवाल ने कहा कि लाॅकडाउन के चलते समय एक पेयजल लाईन विभाग से कहकर लगवाई थी लेकिन आज वह लाईन भी सूखी पड़ी है। ऐसे ही तमाम योजनाएं अधर में लटकी हैं जो कांंग्रेस के समय में लागू हुई थी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ कमेटी का गठन करते हुए भविष्य में उसे विकास कमेटी के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। जिसके लिए गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Almora news- दो प्रतिष्ठानों पर पर लगा जुर्माना, अधोमानक खाद्य पदार्थ बेचने का था आरोप


न्याय पंचायत अध्यक्ष संतोष टम्टा के संचालन और ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशान्त भैसोड़ा, गीता बिष्ट, आनन्द जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, रमेश नाथ, मोहन सिंह, नवीन गुरूरानी, सतीश पन्त, जगदीश प्रसाद, कमल बिष्ट, विजय कुमार, दिलीप सिंह, प्रकाश चन्द्र आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पूरन सिंह व सुन्दर सिंह भाजपा छोड़कर कांंग्रेस की सदस्यता ली।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp