Almora- कोरोना के खतरे के कारण छलड़ी को लेकर इस मोहल्ले में यह लिया गया निर्णय, पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 28 मार्च 2021

new-modern

कोरोना के खतरे को देखते हुए जोशी खोला (Almora) में छलड़ी को मनाने को लेकर चर्चा में छलड़ी होली प्रांगण में ही मनाने का निर्णय लिया गया।
इससे पूर्व पूरे विधि विधान के साथ रविवार को तल्ला जोशी खोला, मल्ला जोशी खोला और कनोली मोहल्ले की होली का दहन संतोषी माता के मंदिर में किया गया। इस मौके पर सभी ने कोरोना काल में लोगों की सलामती के लिये प्रार्थना की।

यह भी पढ़े…

Almora- शारदा पब्लिक स्कूल में होलिकोत्सव में रहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


इस मौके पर आम सहमति से यह निर्णय लिया गया की कोरोना काल को देखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुपालन के लिये छलड़ी का महोत्सव होली प्रांगण में ही मनाया जायेगा। तय किया गया कि 29 मार्च को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजेे तक ही छलड़ी का पर्व मनाया जायेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने मोहल्ला वासियों से होली छलड़ी महोत्सव होली प्रांगण में मनाने की अपील की।

यह भी पढ़े…

Almora breaking- 2 महिलाओं ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती


इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पालिका सभासद हेम चंद्र तिवारी, मोहन जोशी, परितोष जोशी, देवेश जोशी, देवेंद्र जोशी, हेम जोशी, पंकज जोशी, कमल किशोर, चारु जोशी, राजू बनोला, पिंकी, प्रकाश कांडपाल, नारायण रौतेला, राजू कर्नाटक, शंकर भट्ट, मनीष जोशी, हरीश पांडे, कन्नू, सोनी गोस्वामी, अमित जोशी, दर्शन, कौशिक, पंकज आदि लोग मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos