अल्मोड़ा:: बकस्वाड़ गांव में आयोजित हुआ ग्रामालोक कार्यक्रम, कविताओं की बही बयार

Almora: Gramalok program organized in Bakswad village, book of poems flowed अल्मोड़ा, 25 जून 2024- साहित्य अकादमी की ओर से ग्राम बकस्वाड़,अल्मोड़ा में ग्रामालोक कार्यक्रम…

Almora: Gramalok program organized in Bakswad village, book of poems flowed

अल्मोड़ा, 25 जून 2024- साहित्य अकादमी की ओर से ग्राम बकस्वाड़,अल्मोड़ा में ग्रामालोक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस कार्यक्रम में साहित्यकार त्रिभुवन गिरी, डॉ. हयात रावत, नवीन बिष्ट, विपिन जोशी ‘कोमल’, शंकर जोशी और डॉ ललित चन्द्र जोशी ‘योगी’ ने अपनी हिंदी रचनाओं का पाठ किया।

Screenshot 2024 0625 192356


इस कार्यक्रम के संयोजक और सदस्य परामर्श मंडल साहित्य अकादेमी के प्रो. देव सिंह पोखरिया रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। अध्यक्षता त्रिभुवन गिरि महाराज ने की। मुख्य अतिथि रूप में लमगड़ा के ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगडवाल ने की। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित हो रहे कार्यक्रमो की सूचना दी। उन्होंने बताया कि ग्रामालोक कार्यक्रम भारतवर्ष के ग्रामों में आयोजित हो रहे हैं। ग्रामों में क्षेत्र के कवियों की रचनाओं का पाठ किया जा रहा है।


बकस्वाड़ गांव जैंती के समीप है। कई गांवों के मध्य में स्थित यह गांव सही मायने में यह ग्रामालोक है।
उन्होंने बताया कि साहित्य अकादेमी, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर,भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामालोक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साहित्य अकादेमी का यह कार्यक्रम इस गांव में पहली बार आयोजित हुआ है जिससे साहित्यिक पहचान मिलेगी।


इस अवसर पर संचालन विपिन जोशी ने और आभार साहित्य अकादेमी के सदस्य प्रो. देव सिंह पोखरिया ने किया। ग्रामालोक कार्यक्रम ने ग्रामीण उपस्थित रहे।