Almora- महिला कांंग्रेस की नगर कार्यकारिणी भंग, गोपा नयाल बनी नगर अध्यक्ष

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 10 मार्च 2021
Almora
महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी द्वारा नगर महिला कांंग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। उन्होंने बताया कि नगर अध्यक्ष किरन साह ने अपने व्यक्तिगत कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था जिस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

new-modern

उन्होंने बताया कि किरन साह ने आज बैठक में अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है। तिवारी ने इसके पश्चात् महिला कांंग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांंग्रेस कार्यालय में ली। जिसमें महिला कांंग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े…

Almora गैरसैंण कमिश्नरी के विरोध में आम आदमी पार्टी का अनिश्चित कालीन धरना

Almora- निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल (Bank strike)

तिवारी ने बताया कि इस खुली बैठक में कांंग्रेस की सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला नगर अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से गोपा नयाल के नाम पर सहमति जताई। जिसके बाद प्रस्ताव पास करके गोपा नयाल को महिला कांंग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़े…

Almora- गैरसैंण कमीश्नरी (Gairsain Commissionerate) को लेकर सांसद अजय टम्टा का बड़ा बयान

गोपा नयाल के महिला कांंग्रेस नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांंग्रेस कार्यालय में माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर almora जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि गोपा नयाल के महिला नगर अध्यक्ष बनने से संगठन को एक नयी ताकत मिली है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गोपा नयाल ने कहा कि वे कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को कांंग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेंगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, पारू उप्रेती,मंजू बिष्ट, हेमा तिवारी, माया गैड़ा, दीपा त्रिपाठी, तारा तिवारी, राधा बिष्ट, धीरा तिवारी, पुष्पा पाण्डे, तारा भण्डारी, मंजू कांडपाल, अनीता कन्नौजिया, लीला जोशी, रजनी टम्टा, पूनम आर्या, मुन्नी पंत, रमा लोहनी, ज्योति बिष्ट, बीना पांडेय, दीपा साह सहित कई लोग मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/