Almora- देहरादून व अल्मोड़ा जनपद ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम के लिए चयनित, इस तिथि को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 10 मार्च 2021
Almora
देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को आजादी का ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रदेश में यह कार्यक्रम अल्मोड़ा और देहरादून जनपदों में आयोजित होगा इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने वीसी के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने प्रदेश के 2 जनपदों को ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम रूप में चुना है। 15 अगस्त, 2022 को स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगाॅठ से 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च, 2021 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने है।

यह भी पढ़े….

Almora- निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल (Bank strike)

मुख्य सचिव ने कहा कि इस दिन स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े लोगों के जीवनवृत्त, देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक व सम्मेलन शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन, साईकिल व मैराथन रेस, खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम किये जाय। उन्होंने जिलाधिकारियों को इन कार्यक्रमों हेतु समय से व्यवस्था कर कार्यक्रमों को भव्य बनाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े....

Almora सेवा पुस्तिका व अन्य व्यक्तिगत पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन देहरादून में कराने का विरोध

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जनपद में उक्त कार्यक्रम रैमजे इण्टर कालेज में होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शनी व महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तिरंगा झण्डा बनाने का कार्य किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्थानीय स्टेडियम में ट्राईकलर गुब्बारों का प्रदर्शन किया जायेगा। अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम में चौघानपाटा से साईकिल रैली व मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त कार्यक्रमों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उन्हें कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े….

Almora गैरसैंण कमिश्नरी के विरोध में आम आदमी पार्टी का अनिश्चित कालीन धरना

वीसी में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, जीएम उद्योग केंद्र डॉ. दीपक मुरारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/