Almora- क्वैराली गांव में घरों तक पहुंची जंगल की आग, घास के 42 लूटे जलकर खाक

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2021
गर्मी बढ़ने के साथ ही Almora
जनपद में एक बार फिर वनाग्नि की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी है। जिले के क्वैराली नैलपड़ में बीते रात जंगल की आग घरों तक पहुंच गई। आग से ग्रामीणों के घास के 42 लूटे जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह रही कि रिहायशी मकानों तक पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा दी। अगर ग्रामीणों के मकान आग की चपेट में आते तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

जागेश्वर (Almora) से करीब 17 किमी की दूरी पर स्थित क्वैराली, ग्राम पंचायत नैलपड़ में बीती रात जंगल की आग अचानक उनके घरों के पास तक पहुंच गई। रातभर जंगल जलने के बाद तड़के करीब 3 बजे आग रिहायशी मकानों के पास पहुंच गई और घरों के आस पास ग्रामीणों द्वारा लगाए गए घास के लूटे आग में जलकर खाक हो गए।

ग्राम प्रधान मोहन सिंह खनी ने बताया के घटना में गोविन्द भट्ट के 18, गोपाल भट्ट, आनंद भट्ट व चनर सिंह के 7—7 लूटे आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि आग कुछ घरों के काफी नजदीक तक पहुंच गई थी। रात का समय की घटना होने के चलते लोगों को इसकी भनक नहीं लगी और सभी लूटे आग में स्वाहा हो गए।

यह भी पढ़े….

Almora Breaking- फिर लौटा कोरोना (corona), अल्मोड़ा में 8 पॉजिटिव केस, 7 स्थानीय

Almora- सतीश को मिला अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

राहत की बात यह रही कि आग जब घरों के नजदीक पहुंची तो गौशाला में बंधे जानवरों ने रंभाना शुरू कर दिया। जानवरों की रंभाने की आवाज सुन ग्रामीण बाहर आएं तो आग ने घास के लूटों को अपनी चपेट में ले रखा था। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों में हड़कंप मच पड़ा। ग्रामीणों ने हिम्मत कर किसी तरह घर के नजदीक पहुंच रही आग को बुझाया और एक बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया।

यह भी पढ़े….

Almora- सल्ट उपचुनाव (salt by-election) को लेकर जुटी भाजपा

ग्राम प्रधान मोहन सिंह खनी के मुताबिक एक बार पहले भी जंगल की आग घरों तक पहुंची थी। जिसमें गांव के ही ललित मोहन के घास के 3 लूटे जलकर राख हो गए थे।
इस घटना में घास के लूटे जलने के साथ ही वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है वही, ग्रामीणों की जलावनी लकड़ी भी जल गई। आग लगने से मवेशियों के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से वनाग्नि से हुए नुकसान का मुआवजा देने और वनाग्नि की घटना पर रोक लगाने की मांग की है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/