रविवार की अल सुबह दुगालखोला स्थित ड्रीम ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पार्लर में रखा फर्नीचर, कॉस्मेटिक सामग्री एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
उनकी सूझबूझ और तत्परता से आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से बच गई। इस हादसे में पार्लर संचालिका ममता बिष्ट को भारी नुकसान हुआ है, दुकान में रखा सारा सामान जल कर नष्ट हो गया है।

