shishu-mandir

Almora- सरस्वती शिशु मंदिर पनुवानौला के प्रधानाचार्य पूरन सिंह ढैला को दी भावभीनी विदाई

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा, 09 अप्रैल 2021- Almoraसरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पनुवानौला के प्रधानाचार्य पूरन सिंह ढैला को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

new-modern
gyan-vigyan

यह भी पढ़े…

Almora- डॉ. प्रभाकर जोशी को मिला इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड

प्रधानाचार्य ढैला ने 2011 से 2021 तक विद्यालय में अपनी सेवा दी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिवार व छात्र हितों के लिए कई सराहनीय कार्य किए। जिसकी स्कूल प्रबंध समिति, व्यापार मंडल, रामलीला कमेटी पनुवानौला व क्षेत्रीय जनता सराहना की गई। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

सभी ने उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य ढैला द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बनौला, व्यवस्थापक दीपा नेगी, सह व्यवस्थापक बलवंत सिंह गैड़ा, रवि बनौला, विनोद शर्मा, प्रधानाचार्य जर्नादन ओली, आचार्य रामपाल सिंह चम्याल, रमेश सिंह बिष्ट, विशन सिंह ​बगडवाल, गोकुल सिंह गैड़ा, विरेंद्र प्रसाद, पुष्कर आर्या, संजय पिलख्वाल, बचुली देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos