Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा— भाजपा (BJP) जिला कार्यकारणी का विस्तार, कैलाश जिला उपाध्यक्ष व विनीत जिला मंत्री मनोनीत

BJP

almora- Expansion of BJP District Executive, nominated Kailash District Vice President and Vineet District Minister

अल्मोड़ा, 20 नवंबर 2020
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कैलाश भट्ट को जिला उपाध्यक्ष एवं विनीत बिष्ट को जिला मंत्री मनोनीत किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यूकेडी (UKD) ने बनाया सैनिक प्रकोष्ठ, युवा संयोजक की तैनाती भी की

जिलाध्यक्ष रौतेला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की संस्तुति पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और सरकार के नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। (BJP)

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व वर्तमान सांसद अजय टम्टा, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, महेश नयाल, सुभाष पाण्डे, गौरव पाण्डे, रमेश बहुगुणा, मोहन सिंह मेहरा, राहुल बोहरा, किरन पंत, अजय वर्मा, महिपाल बिष्ट, नरेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र कैड़ा, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील बिष्ट, कैलाश नाथ गोस्वामी, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, इन्दु प्रभा जोशी, पूनम पालीवाल, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, सभासद मनोज जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, संजय साह, नामित सभासद दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित ​की है। (BJP)

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/