Almora- अंग्रेजी प्रवक्ता गिरिजाशंकर जोशी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा (अल्मोड़ा) में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे शिक्षक गिरिजाशंकर जोशी को ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से नवाजा गया है। जोशी वर्तमान में शेर…

Almora- English lecturer Girijashankar Joshi honored with excellent teacher award
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा (अल्मोड़ा) में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे शिक्षक गिरिजाशंकर जोशी को ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से नवाजा गया है। जोशी वर्तमान में शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार, मुआनी में प्रधानाचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

25


उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) ने कौशल एकेडमी इंटरनेशनल कानिया के सहयोग से आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में दिया। गिरिजाशंकर जोशी को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके छात्रों द्वारा अंग्रेजी विषय में शत-प्रतिशत (100%) अंक हासिल करने जैसी अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए दिया गया है।


जोशी की इस शानदार कामयाबी और सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस खुशी के मौके पर विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज रानीधारा के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल समेत समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड की अन्य मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply