shishu-mandir

खाना बनाने के दौरान रसोई में फटा सिलेंडर,परिवार के तीन सदस्य घायल

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा के द्वाराहाट ब्लाँक के बिंता के कामा गांव में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया|इस घटना में मां, बेटा और उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है|

new-modern
gyan-vigyan

धमाका इतना तेज था कि दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए जबकि आस पड़ोस के मकान भी हिल गए|

saraswati-bal-vidya-niketan

लोगों ने तीनों को आनन फानन में नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने तीनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां पार्वती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है|

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार के रात की है| विकासखंड के कामा ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान पार्वती देवी अपने पुत्र कुंदन सिंह व बहु रेखा देवी के साथ रात्रि करीब पौने आठ बजे रसोई घर में खाना बनाने में लगी थी। अचानक गैस पाइप से रिसाव हुआ और सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। इससे पहले कि खाना बनाने में जुटे लोग कुछ संभल पाते, पलक झपकते ही जबर्दस्त धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

धमाके की चपेट में आने से पार्वती देवी, कुंदन सिंह व रेखा देवी गंभीर रूप से झुलस गई। सिलेंडर के टुकड़े लगने से वह घायल भी हो गए। सिलेंडर फटने की तेज आवाज से गांव वाले घटना स्थल पर पहुंचे। तीनों तुरत फुरत नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां पूर्व प्रधान पार्वती देवी तथा पुत्रवधू रेखा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सिलेंडर से धमाका इतना विकट हुआ कि दूर तक आवाज सुनाई दी। वहीं नजदीक के मकान तक हिल उठे। राजस्व विभाग की टीम ने घटना स्थल का मुआयना भी किया| जानकारी के अनुसार मकान की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
लोगों नें गैस वितरक एजेंसी व प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है|