Almora: पांडेखोला के अथरमणी मंदिर में देवी भागवत में उमड़ रही भक्तों की भीड़

अल्मोड़ा- नगर से लगी ग्रामसभा अथरमणी पाण्डेखोला के प्राचीन महादेव मन्दिर में आयोजित संगीतमयी देवी भागवत में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा को…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा- नगर से लगी ग्रामसभा अथरमणी पाण्डेखोला के प्राचीन महादेव मन्दिर में आयोजित संगीतमयी देवी भागवत में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा को सुनने के लिए दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्वालुगण रोज पंहुच रहे हैं।


प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य भगवत चन्द्र जोशी ने देवी भागवत का वाचन करते हुए कहा कि दिव्य देवी भागवत श्रवण से ही बड़े- बड़े अज्ञानी भी तर जाते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य का भाव अच्छा हैं तो ईश्वर उस मनुष्य से प्रसन्न हो जाते हैं। मनुष्य को दिखावे के जीवन से बचना चाहिए, हरिद्वार, काशी, मथुरा, गया ऒर पुष्कर की यात्रा से बड़ी यात्रा देवी भागवत का श्रवण करना होता हैं। भागवत के श्रवण से ही मनुष्य को अध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती हैं।


इस अवसर पर मुख्य यजमान गणेश दत्त जोशी ऒर प्रहलाद सिंह रावत ने सपत्नीक गणेश पूजन, शिव पूजन, नवदुर्गा पूजन नवग्रह पूजन मन्त्रोचारण के साथ किया। सांयकाल कथा उपरांत प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा हैं। सोमवार 11 अप्रैल को पूर्णाहुति और भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।


मन्दिर समिति के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पन्त, सचिव प्रधान मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, मोहित पाण्डेय, दिनेश मठपाल, भुवन चन्द्र जोशी आदि व्यवस्थाओं को सुचारू करने में जुटे हुए हैं।