सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद ने मोहा दर्शकों का मन,ऐतिहासिक नंदादेवी की रामलीला में उमड़ रही है लोगों की भीड़

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी के प्रांगण में रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन किया गया। रामलीला के…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
nanda devi ramleela 1

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी के प्रांगण में रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन किया गया। रामलीला के प्रति उत्साह के चलते भारी संख्या में लोग रामलीला मंचन के राम​ विवाह मंचन को देखने पहुंचे थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, विशिष्ट अतिथि रिक्खू साह पूर्व अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने तृतीय दिवस की रामलीला का उद्घाटन किया। सीता स्वयंवर के मंचन दौरान देश विदेश के राजाओं की मंचीय प्रस्तुति ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
रामलीला के मुख्य संयोजक प्रकाश पांडे,एडवोकेट धनंजय साह कोषाध्यक्ष नंदा देवी रामलीला कमेटी, संजय साह सहसंयोजक, परितोष जोशी द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तथा नंदा देवी मंदिर के पुजारी हरीश जोशी द्वारा मंत्रोच्चारण कर औपचारिक शुरूआत की।

nandadevi ramleela 2


संचालन समिति के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। तृतीय दिवस की रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश स्तुति और श्री राम स्तुति से हुआ उसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा माँ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई तदुपरांत रामलीला मंचन का आयोजन हुआ। राम की भूमिका में हर्ष जोशी, लक्ष्मण अजय जोशी, जनक शशि मोहन पांडे , विश्वमित्र राजू रौतेला, बंदीजन संजय जोशी और लोकेश तिवारी, सुनैना काकुल, सीता सहेली खुशी वर्मा, भूमि बिष्ट , शगुन तिवारी, भक्ति उप्रेती , सौम्या सनवाल, आस्था बिष्ट, रिया बाराकोटी, दिव्यांशी पाण्डेय, रावण हरि विनोद साह,कलाधारी राजा जगदीश बिष्ट, पंकज परगाई, वाणासुर प्रकाश जोशी, नेपाली राजा गणेश मेर, कुलदीप मेर, कुमाउनी राजा दीपक कांडपाल, अर्पित वर्मा, परशुराम जगदीश भंडारी तथा शिव की भूमिका में धनंजय साह ने सुंदर अभिनय किया। मंच सेट निर्माण महेंद्र बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट द्वारा किया गया।
इस मौके पर अनिल सनवाल, संतोष मिश्रा, मंटू पलनी, हरीश विष्ट, हिमांशु परगाई, जगदीश वर्मा, दानिश, विशाल जोशी, मोहन परगाई, मोहन जोशी, नवल बिष्ट, नमन बिष्ट, वरुण साह, आदि ने रामलीला मंचन में सहयोग प्रदान किया गया।कमल कांडपाल,रोहित भट्ट के अलावा हारमोनियम पर संजय उप्रेती, तबले पर प्रकाश सनवाल ने सहयोग दिया।

देखे कैमरे की नजर में रामलीला के दृश्य

nandadevi ramleela
nandadevi ramleela4
nanda devi ramleela 5
nandadevi ramleela 6