Almora: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, 5 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

चौखुटिया, 05 फरवरी 2021- चौखुटिया में शुक्रवार देर रात भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने…

चौखुटिया, 05 फरवरी 2021-

चौखुटिया में शुक्रवार देर रात भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला किया जिससे उन्हें चोट लगी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौखुटिया थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए इन लोगों से अपनी जान को खतरा बताया हैं और कार्रवाही की मांग की हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ धारा 147 ,223 ,504 के में केस दर्ज कर कार्रवाही की जा रही है।

कांग्रेस मेरे खिलाफ सोमेश्वर विधानसभा में रच रही है बड़ी साजिश— भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या के आरोप


कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मान सिंह पटवाल का आरोप है कि उन्होने एक होटल में अपना वाहन खड़ा किया था और बीती शुक्रवार 9 बजे उस होटल से वाहन लेने के लिए अपने एक साथी के साथ पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे भाजपा से जुड़े लोगों ने उस पर हमला कर दिया।


मान सिंह पटवाल का आरोप है कि भाजपा के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोला और तलवार से वार करने का प्रयास किया। साथ ही जबरन उनको अपने वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इसी बीच उनके साथ आए एक व्यक्ति ने किसी तरह से पुलिस को इसकी सूचना दी। कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले उक्त् लोग वहां से भाग निकले।


कांग्रेस कार्यकर्ता मान सिंह पटवाल ने इस मामले में मदन सिंह, दीपक सिंह नेगी, लोकेश जोशी ,गोपाल दत्त व कैलाश सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी हैं।


वही इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हार को निकट देखकर बौखला गए है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार—तार कर रहे हैं। मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि इनमें से कुछ लोगो के खिलाफ पहले से ही 107,116 में कार्रवाही हो चुकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी तरह की अभद्रता को बर्दाश्त नही किया जाएगा।इधर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता मान सिंह की प्राथमिकी के आधार पर नामजद 5 लोगों के खिलाफ धारा
147 ,223 ,504 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।