Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora Breaking— युवक का मिला क्षत—विक्षत शव, ग्रामीणों ने जताई गुलदार के हमले की आशंका

Almora Breaking — Young man found damaged body अल्मोड़ा, 09 जनवरी 2021 अल्मोड़ा (Almora) जिले के द्वाराहाट में एक युवक का क्षत—विक्षत शव बरामद हुआ…

Almora Breaking — Young man found damaged body

अल्मोड़ा, 09 जनवरी 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा (Almora) जिले के द्वाराहाट में एक युवक का क्षत—विक्षत शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के हमले में युवक की मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, वन विभाग प्रथम दृष्टया इसे गुलदार का हमला नहीं मान रहा है। युवक के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल, राजस्व क्षेत्र के ग्राम छतगुल्ला निवासी सुनील फुलारा, उम्र करीब 39 वर्ष कुछ दिन पहले सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने निकला था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

Almora: जन अधिकार मंच का ऐलान— 2022 में लड़ेगा चुनाव

परिजनों ने मौखिक रूप से इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने द्वाराहाट व अन्य क्षेत्रों में युवक की खोजबीन की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव से करीब 1 किमी की दूरी पर गधेरे में युवक का क्षत—विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक, छतगुल्ला योगेश कुमार मौके पर घटनास्थल पहुंचे। जहां मृतक के बड़े भाई केवल फुलारा ने कपड़ों से शव की पहचान की।

Almora- कटारमल सूर्य मंदिर (Katarmal Sun Temple) में मनाया गया सूर्य पर्व

राजस्व उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि शव करीब पूरा सड़—गल चुका है और कई अंग जंगली जानवरों ने खा लिए है। घटनास्थल से एक हाथ व कुछ और क्ष​त—विक्षत अंग बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव गोविंद सिंह मेहरा चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युवक की मौत के स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल सके है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीण गुलदार के हमले में युवक की मौत होना बता रहे है। बताया जा रहा है कि गांव के आस पास के क्षेत्र में गुलदार की लगातार गतिविधि रहती है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Almora- खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला, अस्पताल भर्ती

इधर वन विभाग युवक की मौत गुलदार के हमले से होने से इंकार कर रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से घर से लापता था। यह जांच का विषय है। प्रथम दृष्टया इसे गुलदार का हमला नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से ऐसे कोई पुष्ट सबूत नहीं मिले है, जिससे युवक की मौत गुलदार के हमले से होना माना जा सके।

बताते चले कि मृतक की एक बेटी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी व परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/