shishu-mandir

Almora breaking: गेहूं मढ़ाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आई महिला, मौत

editor1
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

Almora breaking: Woman hit by thresher while plowing wheat, dies

घटना शनिवार की सायं की है शाम लगभग 5:00 बजे छोटे थ्रेसर मशीन से गेहूं मढाई के समय एक महिला के कपड़े और सिर के बाल मशीन में फंस गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसकी मौत हो गई। पुलिस स ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर में रखा है। तथा कल पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा जाएगा।

अल्मोड़ा/सोमेश्वर, 30 अप्रैल 2022- सोमेश्वर कस्बे के समीप चनौदा के बूंगा गांव में गेहूं मढ़ाई के दौरान एक महिला थ्रेसर की चपेट में आ गई।
घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई।(Woman hit by thresher while plowing wheat, dies)

saraswati-bal-vidya-niketan

घटना शनिवार की सायं की है शाम लगभग 5:00 बजे छोटे थ्रेसर मशीन से गेहूं मढाई के समय एक महिला के कपड़े और सिर के बाल मशीन में फंस गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसकी मौत हो गई। पुलिस स ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर में रखा है। तथा कल पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा जाएगा।


जानकारी के अनुसार बूंगा गांव में गेहूं मढाई के समय दीपा देवी पत्नी अशोक सिंह भाकुनी उम्र 35 वर्ष मशीन में गेहूं लगाते समय अचानक मशीन के पंखे की चपेट में आ गई। तथा उसके सिर के बाल मशीन में फंसने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गई। तथा उसके शरीर में कई जगह गहरे घाव होने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दीपा देवी के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट में होटल में नौकरी करते हैं।


पता चला है कि उनके दो नाबालिग बच्चे जिनमें एक 11 वर्षीय पुत्र तथा 9 वर्षीय पुत्री है। घटना के बाद दीपा के परिवार तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। पति को घटना की सूचना दे दी गई है।


इधर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया। तथा शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं है।

तथा शव को कल पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा जाएगा। और मामले की जांच की जा रही है।