Almora breaking-कर्ज में डूबा था,पत्नी भी छोड़ गई साथ, कर ली खुदकुशी

अल्मोड़ा,4 अप्रैल 2022 कर्ज में डूबे व्यक्ति ने यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला नगर के दुगालखोला मोहल्ले का है। पुलिस ने शव को…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा,4 अप्रैल 2022

कर्ज में डूबे व्यक्ति ने यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला नगर के दुगालखोला मोहल्ले का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम ​के लिए भिजवा दिया है और उसके परिजनो को सूचना दे दी है। सुसाइड का कारण पा​रिवारिक कलह और कर्ज को बताया जा रहा है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है।


नगर के दुगालखोला मोहल्ले में राजस्थान निवासी मनोज कुमार बोयल अपनी पत्नी के साथ यहा किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डूबा हुआ था। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने पति को छोड़कर वहां से चली गयी थी।


कई दिन से वह कमरे में ही बंद था। सोमवार को उसके कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया,लेकिन दरवाजा नही खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गयी।


सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंदर जाकर देखा तो मनोज कुमार फांसी के फंदे में झूला हुआ मिला। पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और कार्रवाही शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उसने पारिवारिक कलह और कर्ज के कारण जान देने की बात कही है।

कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमे कर्ज व पारिवारिक कलह के चलते जान देने की बात कही थी। उसने सुसाइड नोट में ही अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। उसकी पत्नी को पुलिस ने सूचना दे दी है। युवक यहां कंप्यूटर पार्टस संबंधित कार्य करता था। मकान मालिक कही बाहर थे।शव दस दिन से ज्यादा पुराना लग रहा था। शव में कीड़े पड़ चुके थे और बदबू आ रही थी।