shishu-mandir

Almora Breaking- अस्पताल में भर्ती युवक ने तोड़ा दम, विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद किया गया था भर्ती

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ दिया। युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती ​कराया गया था।

saraswati-bal-vidya-niketan


जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के धनकुड़ी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक योगेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र ने रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से जहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था और आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। इजाज कर रहे डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक के विषाक्त पदार्थ के सेवन करने के कारण का पता नही चल सका है।