shishu-mandir

Almora Breaking: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी को भी किया सकुशल बरामद

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। नाबालिग किशोरी को भगाने के युवक को पुलिस ने आज धर दबोचा। आरोपी को उसके चाचा के घर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 16 जनवरी को थाना दन्या में क्षेत्र के एक नाबालिग के परिजनों ने सुभाष राम उम्र-24 वर्ष पुत्र पूरन राम निवासी ग्राम पोखरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने सुभाष राम पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था।

मामले में थाना दन्या में धारा 363/366 ए भादवि0 व 16/17 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

बीते 17 जनवरी को पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुभाष राम को पोखरी में उसके चाचा के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर ​दी है।

पुलिस टीम में एसआई निखिलेश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल सुरेन्द्र, राजेश भट्ट व महिला कांस्टेबल शीला राणा मौजूद थे।


यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें।

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw