खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
अल्मोड़ा, 26 अप्रैल 2023
अल्मोड़ा जिले के रेंगल गांव में आखिरकार तेंदुआ पिंजरे मे कैद हो ही गया। तेंदुएं के के पिंजरे में फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। यह तेंदुआ क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका था। आज शाम यह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
रेंगल गांव में तेंदुआ कई मवेशियों की जान ले चुका है। हालत यह थी कि शाम होने से पहले लोग अपने घरों में दुबक जाते थे। वन विभाग ने तेदुएं को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था और आज शाम पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया।