Almora Breaking— खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा, 02 फरवरी 2021
अल्मोड़ा Almora
के चौखुटिया में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। जिसमें 3 को गंभीर चोटें बताई जा रही है। कार में सवार सभी सदस्य एक ही परिवार के थे।

new-modern

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौखुटिया​ विकासखंड के आगरमनराल से चौखुटिया को आ रही कार संख्या यूके 07 डीटी—4415 लखनपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट खाई में जा गिरी।

almora 2

कार में सवार आनंदराम उम्र 72 वर्ष, लीला देवी उम्र 65 वर्ष, अनीता उम्र 35 वर्ष, जयकिशन उम्र 40 वर्ष व मयंक उम्र 14 वर्ष को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Almora- नगर कांंग्रेस (Congress) ने किया बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन

अस्पताल के चिकित्सक दीपक बिष्ट व डॉ. जितेंद्र ने बताया कि लीला देवी, अनीता देवी व मयंक को गहरी चोट आई है, जबकि अन्य की स्थिति सामान्य है। फिलहाल सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/