Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा ब्रेकिंग- भाजपा की हेमा गैड़ा बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद सीट भाजपा ने जीत ली है। भाजपा की हेमा गैड़ा ने कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को हराकर जिला पंचायत…

https://www.uttranews.com/almora-breaking-bjps-hema-gaida-becomes-jial-panchayat-adhyaksh/

अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद सीट भाजपा ने जीत ली है। भाजपा की हेमा गैड़ा ने कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमा लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस सीट पर पूरे प्रदेश की निगाहें थी। जहां कांग्रेस से ​पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू सुनीता कुंजवाल उम्मीदवार थी तो निर्दलीय जीती हेमा गैड़ा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था।


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 45 वोट पड़े। इनमें से भाजपा की हेमा गैड़ा ने 24 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को 4 मतो से हराया। सुनीता कुंजवाल को 20 वोट मिले जबकि उक्रांद की सरस्वती किरौला को 1 वोट मिला।


उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी विजयी रहे। भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी को 26 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के शंभू सिंह रावत को 7 मतो से हराया। शंभू सिंह रावत को 19 वोट प्राप्त हुए।