अल्मोड़ा ब्रेकिंग: पेटशाल के पास डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त: एक रेफर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ हाइवे में आज तड़के के डपर वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये। जिसमें एक ही हालत…

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ हाइवे में आज तड़के के डपर वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये। जिसमें एक ही हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोट की खबर है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे सेराघाट से एक डंपर वाहन अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। पेटशाल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत तीन लोग थे। जिसमें से दो लोग घायल हो गये। जबकि चालक को हल्की चोटें आई। दोनों घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के नाम मुमताज व सोनू बताएं जा रहे है। जबकि वाहन चालक का नाम पंकज पांडे बताया जा रहा है। हादसे में मुमताज को गंभीर चोटें होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन नया था।

प्रिय पाठकों….
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। इसके लिए अपने फेसबुक एकाउंट से उत्तरा न्यूज(हिंदी में लोगो सहित) टाइप कर सर्च करें और इस पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें।
Click here to Like our Facebook Page

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….

इसे भी पढ़े

https://uttranews.com/2019/11/15/almora-chhatrasangh-president-isteefa/