अल्मोड़ा:: जिला पंचायत के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रकाश बिष्ट, प्रेम लटवाल,भुवन जोशी जैसे बड़े चेहरों पर जताया विश्वास

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा जिला पंचायत वार्डों में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों(समर्थित प्रत्याशियों) की घोषणा कर दी है। इसमें जिलाध्यक्ष महेश नयाल, हवालबाग…

Operation Smile will start again in Uttarakhand to search for missing people

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा जिला पंचायत वार्डों में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों(समर्थित प्रत्याशियों) की घोषणा कर दी है।

इसमें जिलाध्यक्ष महेश नयाल, हवालबाग के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, प्रेम लटवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी जैसे बड़े चेहरों पर पार्टी ने विश्वास जताया है। इसमें महेश नयाल सकनियाकोट से ही निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं और पिछली बार जिपं अध्यक्ष के प्रत्याशी रह चुके हैं।


सांगठनिक दृष्टि से घोषित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है।
इसमें सुनोली अनु.जाति (महिला) सीट से चंपा आर्य, डिंगरा से पंकज बजेली, छानील्वेशाल से भुवन जोशी,पल्पूड़ से भीमराम,डीडा दीपक प्रभाकर, सकनियाकोट से महेश नयाल, डंगीखोला, मेहन्द्र राम, धामस से पूरन राम आर्य, खत्याड़ी से ममता कनवाल, गोलनाकराड़िया से प्रेम लटवाल, बल्टा से प्रकाश बिष्ट, धूरासंग्रोली से देवेंद्र अधिकारी, ढ़ौरा से पूजा आर्य, डोल से प्रभा फर्त्याल, खाकर से सोनी जोशी, काभड़ी से कविता जोशी, खोला से योगेश भट्ट, नौगांव से लता आर्य, डुगरा से चम्पा देवी, भैंसाड़ी से श्वेता फुलारी, सल्ला भाटकोट रेनू रावत व कुमोली से नीमा आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है।