shishu-mandir

Almora-भाजपा नेताओं के निधन पर कार्यकताओं में शोक

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्मोडा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन राम आर्या तथा और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष फहीम अहमद के निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने दु:ख जताया है।

new-modern
gyan-vigyan


भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट मोहन राम आर्या का कल रा​त निधन हो गया था। और आज सुबह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के पूर्व जिलाध्यक्ष फहीम अहमद के निधन की खबर आई।

saraswati-bal-vidya-niketan


भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों कार्यकताओं के निधन से भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा आघात बताया है। यहां जारी शोक संदेश में पार्टी ने कहा कि दोनों ही लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत लंबे समय से कार्य किया है, मोहन राम आर्य भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अल्मोड़ा के पूर्व में अध्यक्ष भी रहे और भारतीय जनता पार्टी अनु मोर्चा के प्रदेश के अनेको दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनुसूचित समाज में भारतीय जनता पार्टी के विचारों को ले जाने में अपना योगदान दिया ।


वही फहीम अहमद भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे अल्पसंख्यक मोर्चे में जिले के अध्यक्ष रहे। दोनों के असमय देहावसान पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा शोक व्यक्त करती है, और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए दुख की घड़ी में इस शोकाकुल परिवार को दुख सहने की हिम्मत प्रदान करने की भी प्रार्थना करती है।


शोक व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,अल्मोडा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, सोमेश्वर विधायक उत्तराखंड सरकार मंत्री श्रीमती रेखा आर्या,द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, सल्ट के विधायक महेश जीना,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, DCB के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन भट्ट, चंदन सिंह मेहरा,रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, गोविंद पिलख्वाल,अनिल शाही, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,राजेंद्र कैड़ा, दर्शन रावत, घनश्याम भट्ट,कैलाश भट्ट,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, राधा धोलाखण्डी, त्रिलोक रावत,महेंद्र रावत,तुषारकान्त साह,सोबू साह,संदीप भोज,लता बोरा, किरन पन्त, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल,सुनील बिष्ट,धर्मबीर आर्या,कैलाश नाथ गोस्वामी, राजा खान,ममता भट्ट,पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा,सुभाष पांडे,मनोज जोशी,अमित शाह,सौरभ वर्मा,जगमोहन,दीप्ति सोनकर आदि ​शामिल रहे।

Almora— भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या का निधन

Almora – नही रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष फईम अहमद