Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

समान कार्य पर सम्मानजनक वेतन कर्मियों का हक अल्मोड़ा में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मियों ने किया प्रदर्शन

समान कार्य पर सम्मानजनक वेतन कर्मियों का हक अल्मोड़ा में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मियों ने किया प्रदर्शन

IMG 20200103 212545

अल्मोड़ा:- भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर में चेतावनी रैली निकाली गई। रैली रोडवेज स्टेशन से शुरू होकर चौघानपाटा पहुंची।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
IMG 20200103 212459

चौघानपाटा पहुंच यह रैली प्रदर्शन में बदल गई, सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जल्द मांग नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बाद में चौघानपाटा गांधी पार्क में मजदूर संघ की महिलाओं ने दिनभर मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में परिवहन निगम, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स,भोजनमाताओं ने भाग लिया|


चौघानपाटा में हुई सभा में मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

बाद में डीएम के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे डीएम कार्यालय कर्मचारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। उमेश जोशी, मदन बिष्ट, महेश जोशी सहित अनेक लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे|