Almora:क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दिया भाजपा से इस्तीफा, चुनाव लड़ने की अटकलें

अल्मोड़ा, 13 जनवरी 20222— धौलादेवी के क्षेत्र पंचायत सदस्य और समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष मनीष सिंह नेगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा…

अल्मोड़ा, 13 जनवरी 20222— धौलादेवी के क्षेत्र पंचायत सदस्य और समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष मनीष सिंह नेगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना इस्तीफा दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मनीष संगठन में युवा नेता के रूप में जाने जाते है। और धौलोदेवी से बीडीसी सदस्य हैं। यहीं नहीं यह अटकलें भी लग रही हैं कि मनीष जागेश्वर से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

मनीष के पिता स्व.गोविंद सिंह नेगी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे।
मनीष वर्तमान में धौलादेवी में क्षेत्रपंचायत सदस्य हैं व समाज सेवा संगठन के माध्यम से युवावर्ग में खास पकड़ है तथा जमीन से जुड़े होने के कारण राजनीतिक पैठ भी मजबूत मानी जाती है।

स्वास्थ्य शिविर व अन्य जागरुकता कार्यक्रमों से लम्बे समय से क्षेत्रीय लोगों के साथ जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि मनीष विधानसभा जागेश्वर से उम्मीदवारी कर सकते हैं।