अल्मोड़ा बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर , अन्य पर निर्विरोध निर्वाचन तय

अल्मोड़ा: बार एसोसिएशन के तय चुनावी कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए । इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गयी…

Screenshot 20251205 182211
Uttra News


अल्मोड़ा: बार एसोसिएशन के तय चुनावी कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए ।


इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गयी जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाये गये इसके बाद चुनावी स्थिति लगभग स्पष्ट हो गयी है।

शनिवार को नाम वापसी के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
नामांकन के बाद अध्यक्ष पद हेतु गजेन्द्र सिंह मेहता व कवीन्द्र पंत के बीच सीधा मुकाबला होना तय है, उपाध्यक्ष पद हेतु कुन्दन लटवाल व हरीश लोहनी के बीच सीधी टक्कर है।


इसके अलावा सचिव पद पर विनोद फुलारा, महिला उपाध्यक्ष पद पर विभा पाण्डे, कोषाध्यक्ष पद पर रमा शंकर नैलवाल, उपसचिव पद हेतु चन्दन बगडवाल, सह-कोषाध्यक्ष पद हेतु भोला शंकर जोशी, संप्रेक्षक पद पर नवल किशोर जोशी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शंकर कुमार एंव कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु सुनील कुमार, विक्रान्त रामचन्द्र बख्तावर, विवेक तिवारी, अमित बिष्ट एंव नारायण सिंह जीना द्वारा अपने नामांकन पत्र जमा किये गये जिस कारण एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण उक्त पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय है ।


शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से तय कार्यकुमानुसार नाम वापसी हेतु 3:00 बजे तक का समय तय है।
नामांकन के दौरान चुनाव समिति के मुख्य संयोजक एडवोकेट पंकज लटवाल चुनाव समिति सदस्य एडवोकेट अनीता चौधरी, एडवोकेट मनोहर भट्ट, एडवोकेट एजाज अंसारी, एडवोकेट रोहित कार्की और एडवोकेट देवाशीष नेगी उपस्थित थे।