Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora:: मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर भट्ट ने किया आंदोलन का ऐलान

अल्मोड़ा:: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कार्यवाही नहीं होने पर युवा नेता गोपाल भट्ट ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।उन्होंने कहा…

अल्मोड़ा:: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कार्यवाही नहीं होने पर युवा नेता गोपाल भट्ट ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि अतिथि व्याख्याताओं की विभिन्न मागों एवं कर्मचारियों की मांगो के साथ छात्र चुनाव हो एवं समय पर प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित हो यह मांग महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पठन पाठन का स्तर बिल्कुल गिर चुका हैं जिसमें ध्यान देने की आवश्यकता है, परिसर की मूलभूत सुविधाओं के आभाव में जूझ रही हैं , उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी विश्व विद्यालय प्रशासन मुँह मोड़ रहा है और मूलभूत मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहा हैं, उन्होंने कहा कि शिक्षा के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आगे सभी मामलों को उजागर किया जाएगा तथा मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25