Almora- आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी का अनिश्चिकालीन धरना जारी, लोगों का मिल रहा समर्थन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 17 मार्च 2021
अल्मोडा (Almora) को कुमाऊं मंडल से हटाकर गैरसैंण मंडल में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा।

holy-ange-school

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर और पोस्टकार्ड के माध्यम से इस अभियान में लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया। जिसमें भारी तादात में लोग इस अभियान से जुड़ कर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे है।

ezgif-1-436a9efdef

यह भी पढ़े…

Almora- सर्वदलीय महिला संस्था की होली 18 को

Almora- गैरसैंण कमीश्नरी (Gairsain mandal) के विरोध में निकाली रथ यात्रा

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी Almora को गैरसैंण कमिश्नरी से हटाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं के साथ पिछले 4 दिनों से यहां चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाने की मांग को लेकर वह दिन रात धरने स्थल पर ही डटे है।

जोशी ने कहा कि जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा के जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि मांग पूरी होने तक वह धरना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने Almora और कुमाऊं की जनता से विश्वासघात किया और अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी जो कुमाऊं का मस्तक है उसे कुमाऊं से अलग करने का काम किया। उन्होंने सूबे के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग की है कि गैरसैंण को कमिश्नरी के बजाय इसे स्थाई राजधानी घोषित करे।

इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एन एल साह, जगनमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, दानिश कुरेशी, दिनेश कुमार, सोहित भट्ट, एस आर बेग, सुधीर कुमार, प्रकाश कांडपाल अजय टम्टा, अभय टम्टा, अंशुल राना, रमेश बोरा, राजेंद्र राना, शमशेर आर्या, संजय श्यूनारी, सौरभ पांडे, सूरज रौतेला, आशीष रावत, विक्रम कुमार, रोहित जोशी, अरुन तिवारी, नवीन चन्द्र आर्य, पंकज जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos

Joinsub_watsapp