shishu-mandir

अल्मोड़ा की आल्पस कंपनी में फिर भड़का श्रमिक आंदोलन

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा की आल्पस कंपनी में फिर भड़का श्रमिक आंदोलन

new-modern
gyan-vigyan

कर्मचारियों ने फैक्ट्री परिसर में किया प्रदर्शन

saraswati-bal-vidya-niketan


अल्मोड़ा की एक मात्र दवा फैक्टरी में श्रमिक व कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन में हैं| फैक्ट्री के 140 कर्मचारियों तो चार माह से वेतन नहीं मिला है| वहीं सालों से पीएफ जमा नहीं हुआ है| यही नहीं 45 दिन से प्रबंधन के अधिकारी फैक्ट्री में नहीं आ रहे हैं| इसके बाद कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है| आज कर्मचारियों ने फैक्टरी परिसर में प्रदर्शन किया और जल्द उनके देयकों का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी| महिला कर्मचारी गंगा रावत का कहना है कि पूर्व में प्रबंधन की लड़ाई में फैक्ट्री व कर्मचारियों का अहित हुआ| कुछ स्थिति सुधरी तो फिर से यह स्थिति पैदा हो रही है| प्रबंधन के लचर रवैये से कर्मचारी आहत है| वर्षों से यहां कार्य करने वाले श्रमिक अब भविष्य को लेकर आशंकित हैं| श्रमिक घनश्याम जोशी ने कहा कि बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है| प्रबंधन 40 दिनों से गायब है| काम बंद हो गया है| अन्य कर्मियों का कहना है कि सेलटैक्स जमा नहीं होने से अधिकारी फैक्ट्री में आ चुके हैं| इसके बाद उन्हें काफी चिंता हो रही है| पीएफ भी लंबित है| सभी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की| यही नहीं कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है|