आप (AAP) की प्रेस वार्ता- अल्मोड़ा व बागेश्वर को गैरसैंण मंडल में शामिल करने को लेकर उठाएं सवाल

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 06 मार्च 2021
आम आदमी पार्टी (AAP)
ने अल्मोड़ा और बागेश्वर को गैरसैंण मंडल में शामिल करने का विरोध किया है। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने इसे तुगलकी फैसला बताया।

new-modern
gyan-vigyan

कहा कि मातृशक्ति, युवाओं, राज्य के लोगों के बलिदान से राज्य बना है और सरकार यहा की जनभावनाओं की उपेक्षा कर रहे है।
आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि सरकार गैरसैंण स्थाई राजधानी के मुद्दे को भटका कर कमिश्नरी घोषित कर जनता के साथ छलावा कर रही है। जोशी ने कहा कि अगर बनाना ही था तो सरकार गैरसैंण को जिला बनाती, जिससे वहां आधारभूत संरचना विकसित होती।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े…

Almora-प्रदेश प्रभारी के स्वागत के बीच ‘आप’ (AAP) ने किया शक्ति-प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के बगैर कुमाऊं मंडल की परिकल्पना भी नही की जा सकती। यह हमेशा से कुमाऊं की संस्कृति का गढ़ रहा है ओर सरकार ने कुमाऊँ के लोगों के साथ—साथ यहां की संस्कृति पर भी कुठाराघात किया है। कहा कि अल्मोड़ा यहां की सांस्कृतिक राजधानी है। कुमाऊं की आत्मा अल्मोड़ा में बसती है। यहां की होली को कुमाउंनी होली कहा जाता है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या अब इसे गैरसैंण की होली कहेंगे।

यह भी पढ़े…

आम आदमी पार्टी (AAP Party) का ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ कार्यक्रम हुआ शुरू

जोशी ने कहा कि एक वर्ष पहले गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था। लेकिन एक वर्ष में वहां कोई विकास नहीं हुआ इसके उलट कुमाऊं की आत्मा कहे जाने वाले अल्मोड़ा को गैरसैण मंडल में शामिल कर दिया गया और सभी लोग इससे आहत है। कहा कि आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

जोशी ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में आएगी तो गैरसैंण राजधानी बनेगी और मुख्यमंत्री सहित पूरा अमला राजधानी गैरसैण में ही बैठेगा।

प्रेस वार्ता में उनके साथ संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, नंदन लाल साह, जगमोहन सिंह फर्त्याल, रोहित सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos