shishu-mandir

Almora: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में 7 माह बाद भौतिक पूजाएं शुरू, इन दिशा—निर्देशों का करना होगा पालन अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
जागेश्वर मंदिर
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 26 अक्टूबर 2020
विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर Almora
में फिर से भौतिक पूजाएं संपन्न हो सकेंगी। प्रशासन द्वारा ट्रायल के बाद इसकी अनुमति दे दी गई है। ऋद्धालुओं को पूजा पाठ संपन्न करने के दौरान केंद्र व राज्य सरकार और जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंधन स​मिति के दिशा—निर्देशों को पालन करना अनिवार्य होगा।

new-modern
gyan-vigyan

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते 17 मार्च से जागेश्वर मंदिर Almora में भौतिक रूप से पूजा पाठ के कार्य को प्रति​बंधित कर दिया गया था। जिसके बाद ऋद्धालुओं के लिए मंदिर में आनलाइन पूजा की व्यवस्था की गई।

Almora- लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल को मातृ शोक

प्रबन्धक, जागेश्वर मन्दिर Almora प्रबन्धन समिति भगवान भट्ट ने बताया कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से प्राप्त अनुमति के आधार पर जागेश्वर मन्दिर समूह में 24 अक्टूबर 2020 से भौतिक पूजाऐं सीमित संख्या में शुरू कर दी गई है।


उन्होंने बताया कि भौतिक आधार पर पूजाओं को पूर्व में चयनित स्थलों (रूदाभिषेक हेतु केदार मन्दिर के पास, पार्थिव पूजा व अन्य पूजाओं हेतु जागेश्वर भोग शाला व हवन कुण्ड के पास) पर ही सम्पादित की जायेगी।

भौतिक पूजाओं के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन एवं जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति द्वारा कोराना संक्रमण से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देश व नियमावली का पूर्ण पालन किया जाना आवश्यक होगा।

उन्होंने बताया कि भौतिक पूजाओं हेतु चयनित स्थल का आवंटन पूर्व में बुकिंग के पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। बुकिंग हेतु सम्बन्धित पूजा की रसीद कटवानी आवश्यक होगी, केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को स्थल आवंटित किया जायेगा जिसके द्वारा पूर्व में पूजा रसीद कटवायी होगी।

जागेश्वर मन्दिर Almora प्रबन्धन समिति के प्रबंधक भट्ट ने बताया कि पूजा हेतु श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या पूर्व में तय मानक (एक परिवार/पूजा में अधिकतम 4 सदस्य) के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक दिन में अधिकतम 10 पूजा संपन्न कराई जाएंगी। किसी भी स्थिति में सदस्यों की संख्या बढ़ायी नही जाएगी, यदि किसी भी पुजारी द्वारा तय सीमा से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर पूजा करायी जाती है तो सम्बन्धित पुजारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Almora – वरिष्ठ व्यापारी मुमताज खान का निधन, जिला अस्पताल में ली अंतिम सांस

भट्ट ने बताया कि पूजा का सम्पादन केवल एक पुजारी द्वारा ही किया जायेगा किसी भी स्थिति में सहायक पुजारी की अनुमति नहीं होगी। पूजा के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अन्र्तगत पुजारी द्वारा टीका लगाना, कलावा बाॅधना या जल का छिड़काव पूर्णरूप से प्रतिबन्धित होगा, पूजा हेतु आवश्यक सम्पूर्ण कार्य स्वयं श्रद्धालु द्वारा किये जायेंगे, दर्शन व आनलाइन पूजा पूर्व की भाॅति गतिमान रहेगी।


उन्होंने बताया कि मन्दिर दर्शन हेतु पूर्व की भाॅति 10 मिनट का समय होगा तथा परिसर में अनावश्यक भ्रमण पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

10 से 3 बजे तक होगी पूजा जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति के प्रबंधक भट्ट ने बताया कि दैनिक आधार पर पूजाओं का सम्पादन सुबह 10 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक (बुकिंग समय सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक) ही होगा। पूजाओं की बुकिंग प्रबन्धक जागेश्वर मन्दिर समिति के फोन न0 9760677235 या सीधे अपने परिचित पुजारी के माध्यम से किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मन्दिर दर्शन व पूजाओं के दौरान सभी को आवश्यक रूप से मास्क पहनना, सामजिक दूरी का पालन व सैनेटाइजेशन कराना आवश्यक होगा। नियमों का उल्घंन होने पर सम्बन्धित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/