Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: वीरेंद्र बिष्ट

Almora- sarkar ke vikas karyo ko jan – jan tak pahunchane : virendra bisht अल्मोड़ा, 24 दिसम्बर 2020(Almora) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं…

Almora- sarkar ke vikas karyo ko jan – jan tak pahunchane : virendra bisht

अल्मोड़ा, 24 दिसम्बर 2020
(Almora)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं वन पंचायत सलाहाकार परिषद के अध्यक्ष विरेन्द्र बिष्ट ने जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों व मोर्चो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने बूथ पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाॅने का कार्य करना हर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का दायित्व है। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य को जन-जन तक पहुचाॅने का कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Yojana)की धनराशि इस दिन आएगी खाते में


बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सबसे मजबूत और सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित है, राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पीछे बहुत दूर तक भी कोई राजनीतिक दल नहीं है, जो भारतीय जनता पार्टी की बराबरी कर सकें।


कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने 252 मण्डलों में अपना मण्डल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न कराया है। राज्य भर में 20 हजार कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 25 दिसम्बर को राष्ट्र नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में राज्य के 95 विकासखण्डों में मनाया जा रहा है और प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस बूथ स्तर पर मनाया जायेगा।


इससे पहले कार्यकर्ताओ ने कार्यालय में वीरेन्द्र सिंह बिष्ट का फूलमालाओं व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
(Almora)


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल (Almora), जिला मंत्री विनीत बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा, नगर महामंत्री मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, अनुसूचित मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रमुख मुकुल कुमार, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ललित मेहता, दीपक पाण्डे, धीरज वर्मा, रवि कुमार, पुष्कर लाल, संदीप शैली, पंकज आगरी, नवीन बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/