Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस को IRDAI से मिली मंजूरी, भारत में शुरू किया कारोबार

कारोबार डेस्क,उत्तरा न्यूज, 27 मार्च 2026 जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना ​कारोबार…

uttra news logo

कारोबार डेस्क,उत्तरा न्यूज, 27 मार्च 2026

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना ​कारोबार शुरू कर दिया है। इस कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से इसी महीने 12 मार्च को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी।


इस संयुक्त का संचालन मुंबई से किया जाएगा। कंपनीजियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को Allianz की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराने का काम करेगी।


जियो फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ हितेश सेठिया ने बताया कि ये Allianz के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। Allianz के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि JV भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगी।


कंपनी की अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, जिन्हें Allianz Jio Re का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘Insurance for All’ 2047 लक्ष्य के बीच रीइंश्योरेंस क्षमता बढ़ाना सेक्टर की वृद्धि के लिए अहम होगा।