Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पहलगाम हमले के बाद जारी किया गया अलर्ट,अब चार धाम यात्रा के दौरान तैनात रहेगी पैरा मिलिट्री फोर्स

चार धाम यात्रा में पहली बार अर्धसैनिक बल भी तैनात किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की ओर से केंद्र सरकार को अर्धसैनिक बलों…

चार धाम यात्रा में पहली बार अर्धसैनिक बल भी तैनात किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की ओर से केंद्र सरकार को अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनी उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिछले दिनों पहलगाम हमले के बाद यह फैसला लिया गया है। इसमें से 6 कंपनी गढ़वाल परिक्षेत्र और चार कंपनियों को कुमाऊं परिक्षेत्र के धार्मिक स्थलों व पर्यटन क्षेत्र में तैनात किया गया है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही इन कंपनियों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।

चार धाम यात्रा में इस साल पहली बार पूरे क्षेत्र को सुपर जोन, जोन, सेक्टर वार बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पूरा क्षेत्र 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में बंटा रहेगा। हर सेक्टर में पुलिसकर्मियों को 24 घंटे भ्रमणशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन सभी जगहों पर छह हजार से अधिक पुलिस, एसडीआरएफ और पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।


इसके साथी पहली बार देहरादून में बने कंट्रोल रूम से हर जगह नजर रखी जाएगी ना स्थान पर एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। ताकि, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो तो उसका जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद चार धाम और अन्य पर्यटन क्षेत्र को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं इन स्थानों पर खुफिया तंत्र को भी हर वक्त सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।


डीजीपी दीपम सेठ ने पिछले दिनों सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक कर इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए पिछले सप्ताह केंद्र सरकार को 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की उपलब्ध कराने की मांग भेजी गई है।


डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी कानून व्यवस्था ने कहा इस साल पहली बार चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा। केंद्र सरकार को इसकी मांग भेजी गई है। इनमें से छह गढ़वाल और चार कंपनी कुमाऊं परिक्षेत्र के लिए भेजी जाएंगी।