shishu-mandir

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर शव जलाया

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

कानपुर देहात :मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी को बुधवार रात चारपाई समेत अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में छात्रा की हत्या कर शव भी जला दिया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बाग में छात्रा का अधजला शव मिला।

saraswati-bal-vidya-niketan

पिता ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की बात कह रही है। मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने वाले अनुसूचित जाति के दंपती की 12 वर्षीय बेटी बुधवार रात घर के बाहर दादी के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी।

माता पिता छत पर सो रहे थे। गुरुवार भोर दादी की नींद खुली तो 12 वर्षीय पौत्री की चारपाई ही गायब थी। इस पर किशोरी की खोजबीन शुरू तो उसका अधजला शव गांव के बाहर अमरूद के बगीचे में पड़ा मिला। उससे तीन सौ मीटर दूर चारपाई पड़ी मिली।

जानकारी पर पुलिस अफसरों ने डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों से मामले की जानकारी ली। एडीजी भानू भास्कर व आईजी मोहित अग्रवाल ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रात में छात्रा को अगवा करने के बाद हत्या की गई है। मामले में हत्या व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।